17 करोड़ की लागत से हजारीबाग में बनेगा अत्याधुनिक सुविधा वाला बस अड्डा, महापौर ने लिया जायजा


हजारीबाग (HAZARIBAGH) - जिले वासियों की सुविधा के लिए शहर के रेलवे स्टेशन के पास कूद डंपिग ग्राउंड में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा. वहीं 17 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण की योजना है. इस योजना की स्वीकृति राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के सचिव के द्वारा दे दी गई है. वहीं निर्माण को लेकर निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है. हजारीबाग नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की के द्वारा गुरुवार को उक्त स्थल का जायजा लिया गया.
एजेंसी द्वारा डीपीआर तैयार
उक्त स्थल के दौरे के दौरान मेयर ने बताया कि कई तकनीकी अडृचनों और नगर निगम के पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण बीते वर्षों में भी अंतर्राज्जीय बस अड्डा का निर्माण नहीं किया जा सका. अंतत: बीते वर्ष अक्ट्रबर में एक बार फिर से नगर निगम के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में नगर विकास और आवास विभाग के सचिव ने रेलवे स्टेशन के पास कूद में डंपिंग ग्राउंड में अंतर्राज्जीय बस अड्डा के निर्माण की स्वीकृति दी है. वहीं अंतरराज्यीय बस निर्माण को लेकर एजेंसी के द्वारा डीपीआर तैयार कर लिया है. अब निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस बस पड़ाव के निर्माण के उपरांत हजारीबाग सहर वासियों को काफी सुविधा मिलेगी.
रिपोर्ट : राकेश कुमार, हजारीबाग
4+