शराब पीने के दौरान दोस्तों ने गला रेत कर हत्या का किया प्रयास, सभी आरोपी फरार


गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के पशनोर में 42 वर्षीय मिथिलेश राम का धारदार हथियार से हत्या करने का प्रयास किया गया. वहीं राम को मरा समझ कर सारे आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुट गई है. हालांकि हत्या का प्रयास क्यों किया गया इसका अभी पता नहीं चल पाया है.
जख्मी मिथलेश राम का बयान
मामले में जख्मी मिथिलेश राम ने पुलिस को दिए बयान में लोहा सिंह और श्रवन सिंह समेत कई और लोगों का नाम बताया है. लेकिन हत्या का प्रयास क्यों किया गया, ये जख्मी मिथलेश राम भी नहीं बता पाए. आरोपियों ने मिथिलेश राम का गला रेत कर हत्या का प्रयास किया. ये अलग बात रही की मिथिलेश राम को मरा समझ कर सारे आरोपी फरार हो गए. वहीं जख्मी मिथिलेश राम के बयान के आधार पर अब गांवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई. हांलाकि हत्या का प्रयास करने के दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे है.
घटनाक्रम
जानकारी के अनुशार मिथिलेश राम बुधवार की देर रात शौच के पशनोर गांव के नदी गया हुआ था. जहां श्रवन सिंह, लोहा सिंह समेत कई लोग शराब की पार्टी कर रहे थे. पुलिस की माने तो जख्मी मिथिलेश भी इनके साथ शराब पीने बैठ गया. इसी दौरान तीनों ने मिथिलेश राम के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या का प्रयास किया. इसी क्रम में सभी ने उसे मृत समझ कर नदी के पास खेत पर छोड़ फरार हो गए. तो दूसरे दिन कुछ महिलाओं ने मिथिलेश राम को खेत में अधमरा हालत में देख कर उसकी पत्नी को जानकारी दी. इसके बाद उसकी पत्नी कुछ ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से उसे गांवा के स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए गई. यहा उसका इलाज किया जा रहा है.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+