गिरिडीह में आसमानी बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलसीं


गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह में ही रोज तापमान का पारा 42 से लेकर 44 डिग्री तक पहुंच रहा है. मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच रिमझिम बारिश हुई और तेज आंधी चलने के साथ व्रजपात भी हुआ. इसी वज्रपात में गांडेय के फूलची के चितरपू गांव की तीन महिलाएं आसमानी बिजली के चपेट में आने से झुलस गईं.
जानकारी के मुताबिक तीनों महिलाएं चितरपू गांव के नदी में नहाने पहुंची थीं. इसी दौरान आंधी चली, तो बारिश के साथ व्रजपात भी हुआ जिसमें गांव की 35 वर्षीय महिला रोसो देवी, 30 वर्षीय मिरता देवी और 20 वर्षीय अनिता देवी आसमानी बिजली के चपेट में आने से झुलस गईं. गनीमत रहा कि परिजनों को तीनों के झुलसने की जानकारी वक्त पर मिली. इसके बाद तीनों महिलाओं को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीनों का इलाज चल रहा है.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+