कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें मंगलवार दिनांक 17 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

    नेहरू कंपलेक्स, कोयला नगर में आज टुंडी, पूर्वी टुंडी व तोपचांची की मतगणना : पहले चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी. तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड के 641 मतदान केंद्रों पर शनिवार को वोट पड़े थे .वोटों की गिनती नेहरू कंपलेक्स कोयलानगर में होगी. सुबह 8:00 बजे से एक घंटा पहले स्ट्रांग रूम खुल जाएगा. तीनों प्रखंडों के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं. सभी हॉल में 18 अट्ठारह टेबल लगाए गए हैं. (प्रभात खबर)

     अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बंगाल पुलिस द्वारा अपनी राज्य की सीमा पर तनाव ,बंगाल के वाहनों को झारखंड में नहीं घुसने देने की चेतावनी : सीमा में  चेक पोस्ट पर कोयला एवं कोल प्रोडक्ट्स लदे वाहनों के प्रवेश पर रोक चौथे दिन सोमवार को भी जारी रही. वाहन रोके जाने से चालक व खलासी सोमवार को नाराज दिखे. विरोध में चालकों ने चेक पोस्ट पर अपने वाहनों को आड़े तिरछे खड़े कर nh2 को जाम कर दिया. इससे सड़क की दोनों लेन में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. इधर चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब बंगाल पुलिस झारखंड की गाड़ियों को बंगाल में प्रवेश नहीं करने देगी तो उधर की गाड़ियों को भी झारखंड में नहीं घुसने दिया जाएगा. (प्रभात खबर)

     व्यवसायियों ने नहीं दिया बाहर की मंडियों को नया ऑर्डर : 2% बाजार फीस के विरोध में व्यापारियों का आंदोलन सोमवार को पूरे राज्य में शुरू हो गया है. इस आंदोलन के तहत आवक बंद करने के लिए धनबाद बाजार समिति के व्यवसायियों ने माल का आर्डर बंद कर दिया है .बाजार समिति में वही माल आया, जिसका आर्डर पहले किया जा चुका था. बाजार समिति के  कारोबारी इस आंदोलन को और धारदार बनाने के लिए फल मंडी और सब्जी मंडी के व्यवसायियों के साथ मंगलवार को बैठक कर उनसे भी आंदोलन में शामिल होने और फल सब्जी का आवक बंद करने का आग्रह करेंगे. (हिंदुस्तान)

     अब 24 बोगियों के साथ चलेगी एलेप्पी एक्सप्रेस : झारखंड की एंबुलेंस ट्रेन एलेप्पी एक्सप्रेस जल्दी 24 बोगियों के साथ चलेगी .फिलहाल एलेप्पी एक्सप्रेस 23 बोगियों के साथ चल रही है. पूर्व मध्य रेलवे ,मुख्यालय हाजीपुर ने इस ट्रेन में एक बोगी बढ़ाने का प्रस्ताव धनबाद रेल मंडल से मांगा है .रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही  एक अतिरिक्त स्लीपर बोगी जोड़ी जाएगी. (हिंदुस्तान)

     आंधी के 2 दिन बाद भी झरिया में नहीं लौटी बिजली : आंधी बारिश के बाद झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है .शनिवार को तेज आंधी और तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए थे तो कई जगहों पर बिजली तार टूट गए थे. इसके बाद से ही बिजली की समस्या को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट गहरा गया है. (हिंदुस्तान)

     अफसरों, जवानों को पसंद आ रही है धनबाद में नौकरी, तबादला रुकवाने के लिए 150 से अधिक ने दिया आवेदन, कोई बच्चों की पढ़ाई तो कोई बीमारी को बता रहा है वजह : बीसीसीएल के विभिन्न एरिया व प्रतिष्ठानों में 3 साल से ज्यादा समय से तैनात 1650 सीआईएसफ इंस्पेक्टर से लेकर जवानों का पिछले सप्ताह ईस्टर्न जोन के आईजी ने तबादला कर दिया .सभी को  कोल सेक्टर से हटाकर नॉन कोल सेक्टर शक्तिपुंज, ओबरा, कहलगाव, बरौनी समेत देश के अन्य कोने में भेजा गया है. सभी बीसीसीएल के कोयला भवन मुख्यालय से लेकर कोलियरी के चेक पोस्ट, काटा घर ,मैगजीन हाउस समेत संवेदनशील स्थानों पर पदस्थापित थे. इसे परेशान डेढ़ सौ से अधिक इंस्पेक्टर से लेकर जवान तबादला रुकवाने के लिए डीआईजी के पास अर्जी लगा रहे हैं. आवेदन के साथ सशरीर उपस्थित होकर अपनी परेशानी भी बता रहे हैं. (दैनिक भास्कर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news