"रघुवर को जेल भेजने के लिए दिल्ली में योजना बनी है, अभी तो और खुलासे बांकी हैं"

    "रघुवर को जेल भेजने के लिए दिल्ली में योजना बनी है, अभी तो और खुलासे बांकी हैं"

    रांची (RANCHI) : राज्य में  सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. झामुमो और भाजपा लगातार एक दूसरे पर हमला कर रही है.  सोमवार को भी झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा.  झामुमो ने भाजपा द्वारा पलामू डीसी  को माइंस देने मामले में  कहा कि इसे रघुवर सरकार ने लीज दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व रघुवर को जेल भेजने में लगी है.  कहा कि बाबूलाल के कार्यकाल के एक अधिकारी ने पेट्रोल पंप लिया था. उसे भी दीपक प्रकाश उठाए.

    होल्डिंग टैक्स पर भी भाजपा को घेरा

    पलामू डीसी के नज़दिकी को मिइंस लेने मामले में कहा कि वह मामला रघुवर दास के समय का है. उन्होंने कहा कि 2018 में माइंस को लेकर आवेदन दिया गया था. उसी समय चिनिया में माइंस का आवंटन किया गया था. उन्होंने कहा कि आपकी उँगली रघुवर के सरकार में फंस गयी है.
     होल्डिंग टैक्स पर भी भाजपा को घेरा. कहा कि रघुवर राज में 300 के होल्डिंग टैक्स को 3000 कर दिया गया और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी ही सरकार का मामला को उठा कर उससे झामुमो को घेर रही है. उन्होंने कहा कि हरमू नदी को नाला बना दिया. उसपर अब जांच होगी ,और कार्रवाई भी.  कहा कि एरिया का कैपिटल वैल्यू के हिसाब से हमने टैक्स जारी किया है.  जो झोपड़ी में रहता है उसे कम और जो अच्छी सोसाइटी में उसे रहता है, अधिक लगेगा. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के बारे में सोचती है. कहा कि 500 लीटर से अधिक पानी खर्च करने वालों को ज्यादा पैसा देना होगा.

    रघुवर के शासनकाल में पूजा को मिला क्लीन चिट

    जेएमए प्रवक्ता ने कहा कि अभी ईडी की जांच शुरू हुई है. मोमेंटम झारखंड की जांच अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि रघुवर के सरकार के समय अधिकारियों ने पूजा को क्लीन चिट दे दिया था.उन्होंने कहा कि ईडी जांच में अभी कई खुलासा होने बाकी है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल और दीपक एक साथ दिल्ली गए थे.  कहा कि रघुवर को जेल भेजने के लिए दिल्ली में योजना बनी है. उन्होंने कहा कि दीपक और बाबूलाल को शीर्ष नेतृत्व ने धीरे धीरे रघुवर के कारनामे का हेमन्त सरकार का नाम लेकर रघुवर के राज खोलने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पागल हो गए है.अब वह अभद्र भाषा में बयान दे रहे है.उन्होंने कहा कि जब हम लोग ऐसी भाषा का प्रयोग करेंगे.क्या दीपक सुनने को तैयार होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news