सरकारी स्कूल को हथियाने की कोशिश, शौचालय किया ध्वस्त

    सरकारी स्कूल  को हथियाने की कोशिश, शौचालय किया ध्वस्त

    बोकारो (BOKARO) : गोमिया प्रखण्ड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत के पुराना सिनेमा हॉल के समीप वर्षों पहले सरकारी विद्यालय एवं शौचालय बना हुआ है. फिलहाल विद्यालय दूसरी जगह स्थानांतरित होने के कारण उसे अब प्रखंड कार्यालय की ओर से जेएसएलपीएल महिला समूह को कार्य करने के लिए दे दिया गया है.

    ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के समीप रहने वाला व्यक्ति  बार-बार उक्त विद्यालय एवं शौचालय की भूमि पर अपना दावा करता है और कहता है कि यह सब उसका है. उसकी इस हरकत के कारण आए दिन ग्रामीणों एवं उसके बीच तीखी नोकझोंक होते रहती है. हद तो तब हो गई जब सरकारी विद्यालय के समीप शौचालय को सोमवार सुबह उसने ध्वस्त कर दिया. उसके इस करतूत से ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर हो हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर दिया. इस घटना की जानकारी गोमिया बीडिओ कपिल कुमार एवं सीओ संदीप अनुराग टोपनो को दी गई. कुछ ही देर में अधिकारी आए और मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की बात कही है.

    रिपोर्ट : संजय कुमार बोकारो, गोमिया




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news