एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर खबरों पर ..........

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर खबरों पर ..........

     धनबाद(DHANBAD) -  तो क्या धनबाद में आतंक का पर्याय बना  अमन सिंह का गैंग  ध्वस्त हो जाएगा ?  क्या धनबाद जेल में अब अपराधियों को पनाह नहीं मिलेगी ? क्या धनबाद के लोग शांतिपूर्वक रह सकेंगे? यह सब ऐसे सवाल हैं जिनका उत्तर कम से कम धनबाद के 29 लाख लोग जानना चाह  रहे है.   अमन सिंह को तो दुमका जेल में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन उसके कई गुनाहो से पर्दा जेल आईजी की जांच में हटा  है.  

    धनबाद(DHANBAD) - बरवड्डा  के जीटी रोड पर कल्याणपुर के समीप  खड़े हाईवा में एक स्विफ्ट डिजायर कार ने आज टक्कर मार दी. टक्कर से कार में सवार दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए,वही कार चालक की मौत हो जाने की खबर है. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए SNMMCH भेजवाया. घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी.  बताया जाता है कि एक परिवार के अग्नि देवी, उर्मिला देवी, तारकेश्वर यादव एवं चालक मोहन यादव स्विफ्ट डिजायर कार से इलाज कराने कोडरमा से धनबाद आ रहे थे.  टक्कर में स्विफ्ट डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है.कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना में घायल चालक मोहन यादव की मौत हो गई है.

    धनबाद(DHANBAD) - दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की कमीशनिंग के लिए  13.05.2022 से 31.05.2022 तक प्री-एनआई/एनआई कार्य के मद्देनजर इस स्टेशन से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों के परिचालन में  अस्थायी बदलाव किया गया है: 

    धनबाद(DHANBAD)|   रणधीर वर्मा चौक पर आज   दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के जन्मदिन के अवसर पर जिले के लोगो ने   राहगीरों को शरबत पिलाया. शरबत वितरण स्टाल पर   जिला शाखा दी आर्ट ऑफ लिविंग के दर्जनों ने अपनी सेवा दी.  धनबाद जिला शाखा दी आर्ट ऑफ लिविंग  के सदस्य महिर सिंह ने बताया कि आध्यत्मिक गुरु, दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की आज 66 वी जन्मदिन है.

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद नगर निगम में गुरुवार से टैक्स भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है.   तरह -तरह की छूट की घोषणा कर करदाताओं को लुभाने की कोशिश की गई है.  अभी नगर निगम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सडको  आधार पर टैक्स भुगतान लेने की व्यवस्था की है.  गुरुवार से काउंटर खुलने के बाद लगातार काउंटर पर भीड़ देखी जा रही है. लोगों को परेशानी भी है, लोग यह डिमांड कर रहे हैं कि और  काउंटर खोले जाये.  30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर विशेष छूट की घोषणा की गई है.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news