देवघर सदर अस्पताल कैंपस : सावधान ! आप CCTV की निगरानी में हैं


देवघर (DEOGHAR) : देवघर सदर अस्पताल में आए दिन चिकित्सकों पर इलाज़ में लापरवाही, कर्मियों की मनमानी, घूसखोरी का आरोप लगता रहता है. इसको गंभीरता से देखते हुए प्रबंधन द्वारा पूरे सदर अस्पताल की निगरानी सीसीटीवी के जरिये करने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत सदर अस्पताल परिसर में 48 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं. जिसकी मोनिटरिंग खुद अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन द्वारा की जा रही है.
हर वार्ड पर पैनी नजर
बता दें कि सदर अस्पताल के चप्पे चप्पे पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से इमरजेंसी, ओपीडी, icu, वार्ड, कर्मी, मरीज और चिकित्सक के कार्यों पर नज़र रखी जा रही है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से सभी पर नज़र रखी जा रही है. खासकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर है. सीसीटीवी लग जाने से सुगमतापूर्वक कार्य करवाने में सहायता मिल रही है. सीसीटीवी के निगरानी से बिचौलियों पर भी नज़र बनी हुई है. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी इससे की जा रही है. देवघर एक तीर्थ नगरी होने के कारण यहां सालों भर श्रद्धालुओं का आना रहता है. ऐसे में सदर अस्पताल में व्यापक व्यवस्था रखना अनिवार्य है. अगर किसी श्रद्धालु को चिकित्सा की आवश्यकता किसी भी समय पड़े तो उसका बेहतर तरीके से सीसीटीवी के जरिए भी मोनिटरिंग कर इलाज की जा सकती है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+