अपडेट : आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े पल्स अस्पताल के लैंड डीड नहीं हो पाया जमा , डीसी ने 2 दिन पहले दिया था रिपोर्ट खोजने का निर्देश

    अपडेट : आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े पल्स अस्पताल के लैंड डीड नहीं हो पाया जमा , डीसी ने 2 दिन पहले दिया था रिपोर्ट खोजने का निर्देश

    रांची(RANCHI): निलंबित अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स हॉस्पिटल की भूमि से संबंधित जांच रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है. रांची डीसी छवि रंजन ने दो दिन पहले जांच रीपोर्ट खोजने का निर्देश दिया था.

    भूमि से संबंधित फाइल  मिसिंग

    आईएएस पूजा सिंघल के पति व पल्स अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक झा के अस्पताल के भूमि रिपोर्ट के लिए अपर समाहर्ता राजेश बरवार ने अपने कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को फाइल ढूंढने का काम दिया था, लेकिन आज तक किसी के भी हाथ पल्स अस्पताल की भूमि से संबंधित फाइल नहीं लगी है. सूत्रों के मुताबिक, फाइल खोजने का जिम्मा दो टीमों को दिया गया है. पूरे  कार्यालय के राजस्व शाखा की सभी पुरानी फाइलें सर्च कर रही हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news