देवघर : दिखने लगा चक्रवाती तूफान असानी का असर, गरज के साथ हो रही बारिश

    देवघर :  दिखने लगा चक्रवाती तूफान असानी का असर, गरज के साथ हो रही बारिश

    देवघर (DEOGHAR) :  असानी तूफान  ने झारखंड में बुधवार को ही दस्तक दे दी थी.  कोल्हान में बुधवार को जहां तूफान  ने कोहराम मचाया, वहीं देवघर में भी गुरुवार को चक्रवाती तूफान असानी का असर दिखने लगा. यहां दोपहर में तेज़ गर्जना के साथ जमकर हुई बारिश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. रोजमर्रा के काम करने वाले लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं, दोपहर में ही सड़कें सुनसान पड़ी हैं.  हालांकि बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली. 

    मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी

    बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिया था कि चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में  11, 12 और 13 मई को बारिश और वज्रपात की आशंका है. इस बाबत येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची के साथ साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news