हेमंत पहुंचे सिजुआ, विधायक मथुरा के पुत्र व पुत्रवधू को दिया आशीर्वाद


धनबाद (DHANBAD) : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र व पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के लिए सिजुआ पहुंचे. परिंदा पर नहीं मारे इसलिए चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती चप्पे चप्पे पर थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवदम्पति को आशीर्वाद देने के बाद पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाया. कार्यकर्ता व उपस्थित सभी का उत्साह देख कर गदगद हो गए. करीब 30 मिनट कार्यक्रम स्थल पर रुके. विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर सवागत किया. मौके पर कई विधायक ,पूर्व विधायक, समर्थक व नेतागण मौजूद थे. मंत्री चम्पई सोरेन, कांग्रेस के सचेतक नीरज पूर्णिमा सिंह, कांग्रेस के जोनल कोडिनेटर सुल्तान अहमद, टिस्को जी एम,बी सी सी एल के अधिकारी, आदि ने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद
4+