असानी तूफान : झारखंड के इन हिस्सों पर दिखेगा असर, यहां होगी बारिश, गिरेगी बिजली

    असानी तूफान : झारखंड के इन हिस्सों पर दिखेगा असर, यहां होगी बारिश, गिरेगी बिजली

    रांची (RANCHI) : चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश और वज्रपात की आशंका है. चक्रवाती तूफान आसनी के ओडिशा तट पर पहुंचने के बाद इसके प्रभाव से 11, 12 और 13 मई को बारिश और वज्रपात की आशंका है. इस बाबत येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

    मौसम केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता का असर बंगाल की खाड़ी में दिखा रहा है. इस कारण झारखंड की राजधानी रांची के साथ साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान का झारखंड में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news