अप्रेंटिस प्रशिक्षु का 15 वें दिन भी धरना जारी, पूर्व विधायक ने बढ़ाया हौसला

    अप्रेंटिस प्रशिक्षु का 15 वें दिन भी धरना जारी,  पूर्व विधायक ने बढ़ाया हौसला

    धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं का धरना आज 15 वें  दिन भी जारी रहा.  सभी आंदोलनकारी रोजगार की आस में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए है.  धरना का नेतृत्व अप्रेंटिस संघ के महामंत्री सूरज कुमार ,विमल रवानी, पवन साहू, सुनील कुमार गुप्ता ,कौशल किशोर कर रहे है.  आंदोलनकारियों का कहना है कि कंपनी में कई टेक्निकल पद रिक्त है. आउटसोर्सिंग और ठेकेदारों के जरिए कंपनी कार्य करवा रही है और स्थानीय युवा बेरोजगार बैठे हुए है.  सूरज कुमार का कहना है कि कंपनी अगर तत्काल संविदा पर रोजगार मुहैया नहीं कराती है तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य  होंगे.  आज के आंदोलन में मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों की मांग को जायज बताया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news