छात्रों को मौलिक सुविधा देने में कोल्हान विव विफल, मुख्य गेट पर उग्र प्रदर्शन


चाईबासा(CHAIBASA): कोल्हान विश्विद्यालय के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों ने सोमवार को उग्र रूप अख्तियार कर लिया है. इसके साथ ही हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के बैनर तले चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार जाम कर दिया है.
छात्रों को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में विवि असफल
कोल्हन विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा विगत दिनों छात्र हित से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया था. लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद भी मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गयी थी. जिससे छात्र संघ आक्रोशित था. इस संबंध में विश्विद्यालय छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़ ने बताया कि कोल्हन विश्वविद्यालय में अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मौलिक सुविधा उपलब्ध करने में असमर्थ है.
ये हैं छात्र संघ की मुख्य मांगे
- कोल्हन विश्वविद्यालय का सत्र काफी विलंब से चल रहा है. जिसमें यूजी सेमेस्टर फिफ्थ को सिक्स्थ में प्रमोट किया जाये, ताकि समय रहते छात्र पढ़ाई पूरा कर सके.
- कोल्हन विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज में निर्धन छात्र कोष की स्थापना की जाये, ताकि वैसे विद्यार्थी जो गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर है. उनका नामांकन निर्धन छात्र कोष के माध्यम से कॉलेजों में हो सके.
- विगत दिनों वोकेशनल विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों एवं शिक्षक की बहाली को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थी को बहाली करना था, लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस पर कोई पहल नहीं हो रहा है. त्वरित इस पर संज्ञान लेते हुए अनुसूची जारी की जाये.
- कोल्हन विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज में खेल नीति के तहत खेल सामग्री के साथ-साथ खेल शिक्षक उपलब्ध कराया जाए.
रिपोर्ट: अविनाश कुमार, चाईबासा
4+