देवघर (DEOGHAR) : मधुपुर प्रखंड के धमनी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी फिरोज खान को पुलिस ने धोखाधड़ी और बैंक की राशि गबन के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुखिया प्रत्याशी फिरोज खान के विरुद्ध बुढ़ैई थाना में वनांचल ग्रामीण बैंक धमनी के पदाधिकारी द्वारा वर्ष 2019 में बैंक लोन लेकर लाखों की राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया था. रविवार को मुखिया प्रत्याशी फिरोज खान की गिरफ्तारी होने से इलाके में खलबली मच गई.
बुढ़ैई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद फिरोज खान को अनुमंडलीय अस्पताल कोविड जांच के लिए लाया. मुखिया प्रत्याशी फिरोज खान ने बताया कि वह वनांचल ग्रामीण बैंक धमनी से पांच लाख रुपया व्यापार के लिए लोन लिया था. व्यापार नहीं चलने के कारण पैसा डूब गया. इसके बावजूद बैंक लोन की राशि जमा करा रहा था. मुखिया चुनाव में सुनिश्चित जीत को देखकर विपक्षी द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र करके उसे गिरफ्तार कराने का आरोप लगाया जा रहा है. धमनी से मुखिया प्रत्याशी फिरोज खान की गिरफ्तारी के बाद पंचायत का चुनाव काफी रोचक हो गया है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

