रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के गोसाई बांध तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई. सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने घंटों मसक्कत के बाद तीनों शव को बाहर निकाला. पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र नहाने के लिए गोसाई बांध गए थे. नहाने के दौरान एक छात्र अचानक गहरे पानी में फंस गया. उसको बचाने के लिए जब उसके दोनों साथी गए तो वह भी डूब गए और उसकी मौत हो गई. बता दें कि स्थानीय समाजसेवी चित्रगुप्त महतो ने स्वंय के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद तीनों को निकाला. जब तक तीनों को निकाला गया तबतक बहुत देर हो चुकी थी. इसके बाद शव को रामगढ़ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़
Thenewspost - Jharkhand
4+

