नामांकन पर्चा भरने के लिए दो प्रत्याशियों के जमकर मारपीट, लोगों ने किसी तरह कराया शांत


पलामू(PALAMU): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चौथे चरण के नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन था. मेदिनीनगर में सदर एसडीओ और अपर समाहर्ता कार्यालय में पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए नामांकन लिया जा रहा था. इस कारण काफी भीड़ भाड़ थी. एसडीओ कार्यालय में पंचायत समिति का नामांकन भरने के लिए लोग सुबह से लाइन में लगे थे. इसी बीच धक्का मुक्की हुई, जिससे माहौल बिगड़ गया और दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए. दोनों में जमकर मारपीट हुई. हालांकि कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ.
इस दौरान कुछ देर तक एसडीओ कार्यालय में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही. घटना के दौरान मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे.
सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार की सुबह से लोग नामांकन के लिए लाइन में खड़े थे. इसी दौरान पंचायत समिति के दो उम्मीदवार आपस में भिड़ गए. यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब प्रत्याशी सुबह 10 बजे से ही अपने-अपने लाइन में लगना शुरू हो गए थे. महिला उम्मीदवार की लाइन अलग थी एवं पुरुष उम्मीदवार की लाइन अलग थी. नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन होने के कारण भीड़ बढ़ते चली गयी.
तेज धूप होने के कारण सभी प्रत्याशी अपना अपना नामांकन जल्दी कराने के चक्कर में पड़े हुए थे, जिसके बाद प्रत्याशियों की लाइन में धक्का-मुक्की शुरू हो गई है. देखते देखते दो लोग आपस में भिड़ गए. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय में भगदड़ मच गई.
जिस वक्त दो लोग आपस में भिड़े थे उस समय सदर अनुमंडल कार्यालय के कैंपस में कोई भी प्रशासन या पुलिस अधिकारी तैनात नहीं था. अगर प्रशासन तैनात रहता तो शायद दो लोग आपस में नामांकन को लेकर झगड़ा नहीं करते.
हालांकि बाद में कुछ प्रत्याशियों ने मिलकर झगड़ा को किसी तरह शांत कराया, जिसके बाद नामांकन के लिए सभी लोग फिर से लाइन में खड़े हुए और अपने-अपने नंबर का इंतजार करने लगे.
रिपोर्ट:ज़फर महबूब,मेदिनीनगर, पलामू
4+