धनबाद : कोयला आउटसोर्सिंग कंपनियों के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    धनबाद : कोयला आउटसोर्सिंग कंपनियों के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    धनबाद (DHANBAD) : झारखंड में शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ झापेमारी के साथ हुई. एक तरफ रांची में झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है, वहीं धनबाद में कोयला आउटसोर्सिंग कंपनियों के 9 ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी. सभी कंपनियों के कार्यालय को सील कर दिया गया है.

    बंगाल नंबर की गाड़ियों से पहुंची टीम

     ईडी की रेड के लिए  सभी टीम के सदस्य बंगाल नंबर की गाड़ी से पहुंचे हैं.  सुबह 11 बजे से ही कंपनियों के ऑफिस खंगाले जा रहे हैं. किसी को अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं.  वहीं कंपनी मालिकों के घरों की तलाशी भी ली जा रही है. सभी कंपनियों के कार्यालय को सील कर दिया गया है.

     यहां पड़ी  रेड

    धनबाद के देव प्रभा, धनसार इंजीनियरिंग (डेको), हील टॉप हाइराइज , जीटीएस ट्रांसपोर्ट, संजय उद्योग, नवीन तुलस्यान समेत कुल नौ कंपनियों के कार्यालयों पर छापामारी जारी है. इन ऑफिसों में सुबह से अफरा तफरी मची है. हर ऑफिस में बंगाल नंगर की कम से कम तीन गाड़ियों में सवार हो कर टीम पहुंचे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news