बाल-बाल बची कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया भगत, सदर अस्पताल में इलाजरत

    बाल-बाल बची कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया भगत, सदर अस्पताल में इलाजरत

    देवघर (DEOGHAR) – गुरुवार की सुबह देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के सारवां ब्लॉक के पास सड़क दुर्घटना में देवघर के कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया भगत 4 सरकारी कर्मी सहित 9 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. बता दें कि सुप्रिया भगत पंचायत चुनाव में सारठ प्रखंड के मुखिया पद की आरओ हैं. जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्य को करने देवघर से सारठ जा रही थी. इसी दौरान सड़क हादसे में वे गंभीर रुप से घयल हो गए. उनके साथ-साथ सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

    सड़क दुर्घटना की वजह

    जानकारी के अनुसार कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया भगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित काम के लिए देवघर से सारठ जा रही थी. इसी दौरान उनकी सरकारी गाड़ी की टक्कर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इतना ही नहीं सरकारी गाड़ी पलट भी गई. कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया भगत सारठ प्रखंड के मुखिया पद की आरओ भी हैं. ये अपने लिपिक, ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी के साथ सारठ जा रही थी. तभी सारवां ब्लॉक के पास मोड़ पर यह दुघर्टना हुई. उधर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर सवार सभी 4 से 5 लोग भी घायल हो गए. इनमें महिला भी शामिल हैं. घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी और सदर अस्पताल में चल रहा है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news