बी अलर्ट : जमशेदपुर की सड़कों पर 10 मई से यातायात में झेलनी पड़ सकती है परेशानी

    बी अलर्ट :  जमशेदपुर की सड़कों पर 10 मई से यातायात में झेलनी पड़ सकती है परेशानी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : 10 मई से जिले में लोगों को यातायात में परेशानी झेलनी पड़ सकती है. पंचायत चुनाव के मद्देनजर 10 मई से वाहनों का अधिग्रहण शुरु हो जाएगा. इस बार पंचायत चुनाव को लेकर वाहन कोषांग ने  जिला परिवहन कार्यालय से 700 से 800 वाहनों की मांग की है. अब 10 मई से जिला परिवहन कार्यालय वाहनों की धड़-पकड़ शुरू करेगा. इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है. सड़कों पर वाहनों की कमी देखने को मिल सकती है. जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि 14 मई से जिले में प्रथम चरण में पंचायत चुनाव होना है. इसको लेकर वाहन कोषांग की ओर से 700 से 800 वाहनों की मांग की गई है. हालांकि, उन्हें 200 से 250 बसें और 150 छोटे वाहनों की आवश्यकता है. 10 मई से सभी वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा और उसे को-ऑपरेटिव कॉलेज के मैदान में रखा जाएगा.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news