97 अवैध देशी-विदेशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

    97 अवैध देशी-विदेशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

    गुमला ( GUMLA) - के घाघरा पुलिस ने छापेमारी कर 97 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में गुमला
    घाघरा पुलिस ने राविवार को छापेमारी कर आदर निवासी मदन गोप के घर से 97 बोतल देशी और विदेशी शराब बरामद कर मदन गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया. इस बाबत थाना प्रभारी अभिनव कुमार,एसआई मुकेश कुमार, एएसआई नागमणि सिंह ने संयुक्त रूप से घाघरा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जिस क्रम में गुप्त सूचना मिली कि मदन गोप के घर अवैध शराब बिक्री हेतु रखी गई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए आज सुबह छापेमारी की गई जिसमें देसी मसालेदार और विदेशी शराब के 97 बोतल लगभग ₹20000 कि शराब पकड़ी गई साथ ही मदन गोप को भी गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news