एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें.......
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के करोबारियों का धैर्य अब टूटने लगा है. शनिवार से आंदोलन शुरू किया है तो इधर बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव प्रमोद कुमार गोयल ने कहा है कि बहुत ही बुरा दौर से धनबाद गुजर रहा है. कहा है कि व्यापार और व्यापारी दोनो का ही अस्तित्व खतरे में है, धनबाद जिले में छह विधायक एवं दो सांसद (गिरिडीह मिलाकर) है. उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक, डीआरएम ऑफिस, आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस प्रशासन, क्या किसी ने भी हमारी सुध ली.
धनबाद(DHANBAD) - महंगाई बढ़ रही है और आमदनी घट रही है, इससे सबसे ज्यादा परेशानी में मध्यमवर्ग को है. चाहे वह नौकरी पेशा से जुड़ा हो या कारोबार करता हो या फिर कोई छोटा मोटा व्यवसाय करता हो. व्यवसायियों का कहना है कि उनकी लागत खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और आमदनी कम रही है. कल ही धनबाद जिला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने बाधित बिजली के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि दुकान की लागत खर्च बहुत अधिक बढ़ गई है.
धनबाद(DHANBAD) - धनबाद शहर के राजेंद्र सरोवर में आज दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि युवक के डूबने के बाद अगल-बगल के लोगों ने जब शोर मचाया तो कुछ साहसी युवक राजेंद्र सरोवर प्रवेश किए और डूबे हुए युवक को बाहर निकला. पुलिस को भी सूचना दी गई, धनबाद थाने की पुलिस भी पहुंची. युवक को तत्काल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक धनबाद थाना क्षेत्र के विनोद नगर का रहने वाला बताया गया है.
धनबाद(DHANBAD) - BCCL के अपरेंटिसो का आंदोलन अब कोल इंडिया के आठो अनुषंगी इकाइयों में फैलेगा. समय रहते अगर बीसीसीएल प्रबंधन बेरोजगार अपरेंटिसो की मांगों पर विचार नहीं किया तो अब आंदोलन तीखा होगा. यह बातें बीसीसीएल मुख्यालय पर धरना के आज सातवें दिन आंदोलनकारियों ने कही. उन्होंने कहा कि जब हम लोगों के पास उम्र थी तो काम कराया गया और जब खत्म हो गई तो हाथ में झंडा झंडा लेने को विवश कर दिया गया है. यह कैसी नीति है, कैसी सरकार है और कैसा प्रबंधन है.
धनबाद(DHANBAD) - धनबाद में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए )का आज जिला स्तरीय सीएमई हुआ ,जिसमें बाहर से भी विशेषज्ञ चिकित्सक आए और अपनी जानकारी ,अनुभव को साझा किया. इसी क्रम में रांची के पारस अस्पताल के डॉक्टर भी धनबाद पहुंचे. पारस अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार और डॉक्टर रमेश धनबाद में अपने अनुभव को साझा किया. The Newspost से बात करते हुए डॉ संजय कुमार ने कहा की ट्रॉमा के केस में फर्स्ट ऐड किसी भी मरीज को देना अस्पताल की जिम्मेवारी है, अगर कोई भी अस्पताल इससे इनकार करता है तो वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करता है और उस पर कार्रवाई हो सकती है.
धनबाद(DHANBAD) - धनबाद में आज पहली बार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ, हालांकि इसके पहले छोटे-छोटे सीएमई होते रहे हैं लेकिन इस बार आकार और प्रकार थोड़ा बड़ा था. इस कार्यक्रम से का उद्देश्य यही था कि सभी डॉक्टर अपने क्षेत्र से अलग हटकर दूसरे क्षेत्र में क्या कुछ हो रहा है, इलाज का तरीका कैसे अपग्रेड हो रहा है, हमारे अगल-बगल क्या-क्या गतिविधियां हो रही है, इसकी जानकारी प्राप्त करना, जिससे कि अब तक धनबाद जो रेफर सेंटर के नाम से जाना जाता था, उससे लोगों को एक हद तक मुक्ति मिले.
4+