बॉलीबुड स्टार ने छात्रों को दिया वाटर बोतल गिफ्ट, छात्र हुए गदगद

    बॉलीबुड स्टार ने छात्रों को दिया वाटर बोतल गिफ्ट, छात्र हुए गदगद

    सिमडेगा(SIMDEGA): कोरोना काल में गरीबों की मदद करने वाले बॉलीवुड फेम सोनू सूद ने इस बार सिमडेगा जिले के बच्चों के लिए भी उपहार भेजा और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश की.

    200 बोतल पानी कराया उपलब्ध

    बढती गर्मी को देखते हुए बालीवुड स्टार सोनू सूद ने सूद चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से जिले के समाजसेवी व कपिल के फैन प्रेम को 200 वाटर बोतल उपलब्ध कराया है. ताकि ये गरीब बच्चे भी स्कूल अपने साथ पानी का बोतल लेकर जाएं और समय-समय पर पानी पीकर डिहाइड्रेशन से बच सकें. इधर, समाजसेवी प्रेम ने रविवार को सदर प्रखंड के बीरू में कार्यक्रम आयोजित कर करीब 150  बच्चों के बीच उपहार स्वरूप पानी बोतल वितरित किए. प्रेम ने कहा कि वे लगातार जरूरतमंद एवं बच्चों के लिए विभिन्न संगठनों से मदद लेकर सहायता करते रहे हैं. इसी कड़ी में सूद चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से भी बच्चों के लिए वाटर बोतल उपलब्ध कराया गया था. जिसे भी बच्चों के बीच वितरित किए. इधर, मुंबई से आई नए वाटर बोतल की सौगात मिलने पर बच्चे भी काफी खुश हुए और इसके लिए प्रेम को एवं सोनू सूद को धन्यवाद कहा.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news