छिनतई के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार और नगदी भी बरामद

    छिनतई के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार और नगदी भी बरामद

    देवघर (DEOGHAR) - पुलिस ने छिनतई गिरोह के दो वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रवि कुमार साह और कुलदीप राउत के ऊपर नगर और कुंडा थाना में कई मामले भी दर्ज है. दोनों अपराधी राह चलते लोगों से मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो जाते थे. ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई और एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर दोनों वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 1 लोडेड देसी कट्टा, 7170 रुपया नगद, कान की बाली, 5 मोबाइल और 1 बाइक जब्त किया है.

    क्या है मामला

    इन दोनों ने शनिवार को एक महिला से धोबिया टोला के पास रिवाल्वर का भय दिखाते हुए उससे पर्स और कान की बाली छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद स्थनीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम का गठन कर छिनतई करने वालों को अविलंब गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया. वहीं एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर दोनो वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. फिलहाल पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news