MGM Hospital के इमर्जेंसी वार्ड में लगी आग, अफरा-तफरी

    MGM Hospital के इमर्जेंसी वार्ड में लगी आग, अफरा-तफरी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक वहां आग लग गई. आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जाती है.आपको बता दें कि इमरजेंसी वार्ड में करीब 110 मरीज इलाजरत हैं. ऐसे में इलाज करा रहे मरीजों और परिजनों की घबराहट बढ़ गई और थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. उधर हालांकि आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की तीन गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. वहीं मरीज और परिजन अभी भी काफी डरे सहमे हुए हैं.  मरीज को निकाल कर दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news