बर्थ डे पार्टी में शरीक होने जा रही नन्हीं परी से किया था गैंग रेप, अब जेल में ही लेंगे अंतिम सांस

    बर्थ डे पार्टी में शरीक होने जा रही नन्हीं परी से किया था गैंग रेप, अब जेल में ही लेंगे अंतिम सांस

    लोहरदगा (LOHARDAGA) :  नाबालिग से दुष्कर्म के छह आरोपियों को लोहरदगा सिविल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई गांव का है जहां नाबालिग के साथ के साथ गैंगरैप हुआ.

    2020 के गुनाह पर मिली सजा

    बताया गया कि 20.09. 2020 देर रात नाबालिग के बर्थडे पार्टी में जाने के दौरान मुख्य आरोपी टाइगर उरांव उर्फ सुमित उरांव ने उसे पहुंचाने के नाम पर अपने छह ‌साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था. पीड़िता जब जब इनके चंगुल से बचकर भागती थी, तब तब सभी आरोपी इसे ढूंढकर  गैंग रेप करते थे.

    सभी दरिंदों को उम्र कैद की सजा

    पीड़िता के न्याय के लिए सिविल कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा सुनाई है.  यह सजा डिस्ट्रिक्ट जज प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी ने सजा सुनाई है. साथ ही बीस-बीस हज़ार रुपए का सभी पर जुर्माना लगाया गया है.  सभी आरोपी बीरेंद्र उरांव, अमित उरांव,बिलेन्द्र उरांव,विशाल भगत, चन्द्रशेखर उरांव,टाइगर उरांव पहले से ही जेल में बंद हैं.  

     

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news