अब बहरीन और कुवैत में भी मिलेगा देवघर का पेड़ा, ऑनलाइन की जा सकेगी खरीदारी

    अब बहरीन और कुवैत में भी मिलेगा देवघर का पेड़ा, ऑनलाइन की जा सकेगी खरीदारी

    देवघर (DEOGHAR) - बाबाधाम देवघर के प्रसाद के रूप में यहां के पेड़े की एक अलग ही पहचान बन गई है. प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन और पूजा करने देवघर पहुंचते हैं. जो भी यहां पहुंचते हैं, वह प्रसाद के रूप में पेड़ा लेना नहीं भूलते हैं. यहां के पेड़े की खुशबू और जायके की ख्याति दूर-दूर तक फैल चुकी है. यहां के पेड़े की इसी खासियत के मद्देनजर अब नेशनल डेयरी डेवलपमेंट कारपोरेशन और देवघर स्थित झारखंड डेयरी की इकाई मेघा डेयरी ने मिल कर इसे विदेशों तक पहुंचाने का मन बनाया है.

    अन्य देशों में होगी पेड़े की ऑन लाईन बिक्री

    मेघा डेयरी के प्लांट हेड मिलन मिश्रा बताते हैं कि इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर यहां तैयार पेड़े की पहली खेप बहरीन, कुवैत सहित अन्य खड़ी के देशों में भेजने का निर्णय लिया गया है. पहली बार पेड़े का निर्यात दूसरे देशों में किया जा रहा है. मिलन मिश्रा बताते हैं कि आगामी 15 मई तक पहला कंसाइनमेंट भेजने का निर्णय लिया गया है. अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर अन्य देशों में भी यहां के पेड़े पहुंचाए जाएंगे. इसके लिए तकरीबन 30 लाख की लागत से देवघर डेयरी में आधुनिकतम मशीन लगाई जा रही है. जिससे पेड़े की गुणवत्ता अच्छी अवधि तक बरकरार रह सके. सब कुछ ठीक रहा तो डेयरी में तैयार होने वाले अन्य दुग्ध प्रोडक्ट को भी दूसरे देशों में उपलब्ध कराया जाएगा. इससे पहले भी यहां के कारीगरों द्वारा बनाये जा रहे पेड़े को जिला प्रशासन द्वारा देवघर मार्ट के जरिये ऑन लाईन खरीद की व्यवस्था की जा चुकी है. अब विदेशों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित होने से बहुत जल्द ही यहां के लज़ीज पेड़े की धूम अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सुनाई देगी.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news