मलेशिया में फंसे झारखंड के 10 प्रवासी मजदूर लौटे रांची

    मलेशिया में फंसे झारखंड के 10 प्रवासी मजदूर लौटे रांची

    रांची (RANCHI) : झारखंड के सैकड़ों मजदूर दुनिया के विभिन्न देशों में काम की तलाश में जाते रहे हैं. कई बार ऐसी खबरें आती हैं कि जो उन्हें काम दिलाने के लिए ले जाता है, वहां ऐसे ही छोड़ देता है. या फिर वेतन का भुगतान नहीं करता है. ऐसे में ये मजदूर विदेश में फंस जाते हैं. फिर वे सरकार से गुहार लगाते हैं. सरकार उनके वतन वापसी का इंतजाम करती है. ताजा मामला वैसे 10 मजदूरों का है जो मलेशिया में फंसे हुए थे. यह सभी मजदूर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से चेन्नई पहुंचे. इसके बाद ट्रेन पकड़ कर रांची के हटिया स्टेशन पहुंचे. मजदूरों के अनुसार मलेशिया में अभी भी लगभग दो दर्जन मजदूर फंसे हुए हैं. अपने गृह प्रदेश पहुंचने पर इन मजदूरों ने राहत की सांस ली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news