"राजस्व देने में अव्वल हुसैनाबाद, फिर बिजली मिलने में फिसड्डी क्यों"

    "राजस्व देने में अव्वल हुसैनाबाद, फिर बिजली मिलने में फिसड्डी क्यों"

    पलामू (PALAMU) : बिजली की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है. जिले में दिन भर में महज 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है. कम बिजली मिलने उमस भारी गर्मी में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर एनसीपी अब आंदोलन के मूड में है. हुसैनाबाद - हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में बिजली की कमी को लेकर एनसीपी के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के के वर्मा को पत्र लिखा है.  उन्होंने कहा कि लगातार हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में बिजली की स्थिति में गिरावट देखने को मिल रही है. जल्द बिजली की स्थिति में सुधार नहीं हुई तो हुसैनाबाद हरिहरगंज की जनता के साथ वह विभाग के मेदिनीनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे.

    ऑफिस में खुद लगा लें ताला

    पत्र में कहा है कि हुसैनाबाद क्षेत्र राजस्व देने में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले काफी आगे है.  उन्होंने कहा कि पचम्बा विद्युत ग्रिड को क्षमता के मुताबिक बिजली मिल रही है.  बावजूद इसके हुसैनाबाद को कम बिजली मिलने का कोई औचित्य नज़र नहीं आता है. उन्होंने कहा कि विभाग के अभियंता बिजली उपलब्ध कराए, या अपने कार्यालय में खुद ताला लगा लें. उन्होंने हुसैनाबाद के उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान करने का आरोप अभियंताओं पर लगाया है.  उन्होंने कहा कि  किसी व्यक्ति पर बिजली बिल बकाया है, तो उन्हें पहले नोटिस मिलनी चाहिए.  सीधे मुकदमा करना उचित नहीं है.  बीनू सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो, उनके नेतृत्व में हुसैनाबाद हरिहरगंज की जनता निगम के मेदिनीनगर कार्यालय में ताला बंद कर देगी.

    ये रहे मौजूद

      पत्रकार सम्मेलन में उनके अलावा एनसीपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, पार्टी के पलामू जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष मोइन खान, प्रखंड प्रभारी रत्न प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार पासवान, सोनू सिंह सबानों ,राजकुमार ठाकुर ,के अलावा कई मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news