जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. बुधवार दिनांक 27 April 2022 को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

    एमजीएम-गायनिक वार्ड में वीडियो बनाने के विरोध में हंगामा : एमजीएम के गायनिक वार्ड में एक महिला प्रसव के लिए आई जिसको बेड नहीं मिला. जमीन पर लेटी महिला को ब्लीडिंग हो रही थी और एक खाली बेड पर होम गार्ड के जवान बैठे थे जिसकी तस्वीर लेने पर होमगार्ड ने विरोध किया तब तस्वीर ले रहे विधायक मंगल कालिंदी के प्रतिनिधि नंदू सरदार ने खूब हंगामा किया. मौके पर अधीक्षक डा. अरूण कुमार पहुंचे और पूछताछ की. उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. ( प्रभात खबर )

    डिजीटल चालान मांग तो पुलिस ने पीटा, हंगामा : टेल्को हुडको के पास पुलिया चेकिंग  के दौरान हेल्मेट न पहनने पर रोके जाने को लेकर मंगलवार को जब एक युवक नवीन कुमार ने डिजीटल चालान मांगा तो उसकी पुलिसवालों ने पिटाई कर दी. उसके बाद जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद वहां बहुत सारी भीड़ एकत्रित हो गई और खूब हंगामा हुआ जिसके बाद युवक को छोड़कर पुलिसवाले चले गए. (हिंदुस्तान)

    टाटा संस के शेयरधारकों ने चंद्रशेखरन की चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दी : टाटा संस केशेयरधारकों ने एन चंद्रशेखरन को दोबारा 5साल के लिए चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी.हालांकि सबसे बड़ा शेयरधारक शापूरजी पालनजी परिवार मतदान से दूर रहा.शेयरधारकों की बैठक में चंद्रशेखरन की नियुक्ति के प्रस्ताव को लेकर पचास प्रतिशत से ज्यादा वोट की जरूरत थी. प्रस्ताव जरूरी मतों से पारित हो गया. (उदितवाणी)

    एक साल से लंबित कान्वाई चालकों का वेज रिवीजन जल्द : टाटा मोटर्स कान्वाई चालकों का वेज रिवीजन अप्रैल 2021से लंबित है.कोविड की वजह से लटके वेज रिवीजन पर अगले महीने समझौता होने की उम्मीद है.पिछले समझौते में एक दिन की मजदूरी में 60 रुपये की बढोतरी है जिसमें इस बार यूनियन ने 100 रुपया बढ़ाने का दबाव बनाया है. (चमकता आईना)

    महिला के हाथ से अपराधी पर्स छीनकर भागे, मामले दर्ज : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में कंपनी गेट के पास टेल्को के शिव शंकर दास की मां के  हाथ से अपराधियों ने पर्स की छिनतई कर ली.पर्स में नगद रुपये और मोबाइल था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली गई है.पुलिस धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. (न्यू इस्पात मेल)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news