त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 : सामान्य व व्यय प्रेक्षक को आम लोग दे सकते हैं सुझाव एवं शिकायत

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 :  सामान्य व व्यय प्रेक्षक को आम लोग दे सकते हैं सुझाव एवं शिकायत

    धनबाद(DHANBAD) - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव '2022 के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, रांची ने धनबाद जिले के लिए सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की है. राज्य निर्वाचन आयोग रांची ने अखौरी शशांक सिन्हा की सामान्य प्रेक्षक एवं  श्रवण कुमार प्रजापति की व्यय प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति की है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव '2022 को लेकर धनबाद जिले की आम ग्रामीण जनता अपना सुझाव एवं शिकायत प्रेक्षकों को दे सकती है. 
    आम जनता सामान्य व व्यय प्रेक्षक से धनबाद परिसदन में कार्य दिवस की अवधि में अपराह्न 4:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मिलकर अपने सुझाव एवं शिकायत प्रेक्षकों को दे  सकती है. सामान्य प्रेक्षक  अखौरी शशांक सिन्हा का मोबाइल नंबर 6201920290 तथा व्यय प्रेक्षक  श्रवण कुमार प्रजापति का मोबाइल नंबर 8709001996 है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news