धनबाद : पुलिया  से 20 फीट नीचे गिरी कार , नाना, मां और नतिनी की मौत

    धनबाद :  पुलिया  से 20 फीट नीचे गिरी कार , नाना, मां और नतिनी की मौत

    धनबाद (DHANBAD) :  धनबाद से झरिया आ रही कार मंगलवार दोपहर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई. इस हादसे में एक महिला समेत उसके पिता और उसकी 5 साल की बच्ची की  मौत हो गई.  हादसा टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी के पास हुआ है.

    बाइक की वजह से हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के शास्त्री नगर से धनबाद जाने के क्रम में गादी टुंडी के पास कार असंतुलित हो गई, स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार की वजह से यह हादसा हुआ.  हादसे में कार  पुलिया से  20 फीट नीचे गिर गई. हादसे में कार सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया. ड्राइवर के अलावा कार में पिता-पुत्री और दो बच्चियां सवार थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news