रात में सोया था परिवार, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सबकुछ जलकर खाक


पलामू (PALAMU) : जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही जिले में अनुमंडल क्षेत्र में अगलगी की घटना भी बढ़ रही है. ताजा मामला हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के अतिउग्रवाद प्रभावित महुडंड पंचायत का है. प्रतापपुर गांव निवासी रामचन्द्र यादव के घर में अचानक से शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई. इससे खपरैल घर व गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए.
मुआवजे की मांग
मालूम हो कि जिस समय घर में आग लगी थी उस समय सभी परिवार घर में ही सोये हुए थे. पड़ोसियों के मदद से काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग से काबू पाया गया. हालांकि तब तक घर गृहस्थी के सामान के साथ अनाज भूसा आदि भी जलकर राख हो गए.घटना को लेकर पीड़ित रामचंद्र यादव के भाई रामजीत यादव ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे शार्ट सर्किट होने के कारण घर में आग लग गई. इस अगलगी से 50 हजार रुपए की नुकसान बताई जा रही है. पीड़ित परिवार ने सम्बंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की है.
महुडंड पंचायत समाजसेवी शिव शंकर यादव ने पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है.
4+