मंदिर में जल रहे दीए की चपेट में आई महिला, मौत

    मंदिर में जल रहे दीए की चपेट में आई महिला, मौत

    पलामू (PALAMU):  मंदिर में पूजा करने के दौरान जलते दीये की सम्पर्क में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई. इलाज के दौरान महिला की  मौत हो गई.  घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र कुंड मुहल्ला के महाकालेश्वर मंदिर की है.   

    बताया जा रहा है कि महिला रोजना मंदिर में पूजा करने आती थी.  मंगलवार को भी पूजा कर रही थी. उसी वक्त अचानक उसके साड़ी में दीए से आग लग गई. लोग जबतक आग पर काबू पाते तब तक महिला पूरी तरह झुलस गई थी. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.    

    रिपोर्ट:जफ़र महबूब ,मेदिनीनगर ,पलामू  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news