झारखंड का एक अस्पताल ऐसा जहां बिजली का पंखा भी खुद लाते मरीज

    झारखंड का एक अस्पताल ऐसा जहां बिजली का पंखा भी खुद लाते मरीज

    देवघर (DEOGHAR) – एक तरफ लोगों को बिजली की समस्या रुला रही है. वहीं दूसरी तरफ गर्मी का सितम ऐसा है कि लोग घर से बाहर तक निकलने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में  उन मरीजों की परेशानी सहज समझी जा सकती है जो एक तरफ अपनी बीमारी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की कुव्यवस्था झेलने को मजबूर हैं. देवघर सदर अस्पताल के मरीज़ वार्ड का हाल यह है कि यहां एडमिट मरीज के परिजन खुद घर से पंखा लाकर अपने बेड के पास लगा रहे हैं.

    16 बेड वाले वार्ड में 6 पंखे

    दरअसल सदर अस्पताल के मरीज वार्ड में बेड के अनुसार पंखा की उचित व्यवस्था नहीं है. बता दें कि 15 से 16 बेड वाले एक वार्ड में आधे दर्जन से भी कम सीलिंग फैन की व्यवस्था है. गर्मी और पंखा की संख्या कम होने से मरीजों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. ऐसे में मरीज तपिश भरी गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए खुद अपने पंखे की व्यवस्था कर रहे हैं. अगर बिजली रानी रूठ गई तो वैकल्पिक व्यवस्था भी सदर अस्पताल में फिलहाल मुहैया नहीं है. जनरेटर चलते चलते बंद हो जाता है. फिर मरीज के परिजन हाथ वाले पंखा के सहारे किसी तरह गर्मी से अपने मरीज को राहत दिला पाते हैं. इस गर्मी में और सदर अस्पताल की कुव्यवस्था का प्रभाव बच्चों पर भी देखा जा सकता है.

    कुव्यवस्था पर बोले अस्पताल के सिविल सर्जन

    गर्मी में सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर खुद सिविल सर्जन डॉ सी के साही भी मान रहे हैं कि वार्डो में पंखा और बिजली की आवश्यकता है. गर्मी से बेहाल मरीजों के लिए अब पंखा और लगातार बिजली आपूर्ति की बात कही जा रही है. सूबे के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करना सरकार की प्राथमिकता में से एक है, लेकिन देवघर सदर अस्पताल तो कुछ और ही बयां कर रहा है. तीर्थ नगरी होने के कारण सालों भर देश के कोने कोने से यात्री यहां आते हैं. अगर ऐसे में किसी यात्री को स्वास्थ्य सुविधा की आवश्यकता पड़ गयी और यहां की कुव्यवस्था देख सरकार की बदनामी होने से इंकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में यहां हर मुक्कल व्यवस्था मरीजों की आवश्यकता अनुसार सालों भर रहने की जरूरत है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news