भारतीय संस्कृति की धरोहर है जनजातीय समाज - अर्जुन मुंडा


रांची (RANCHI) : केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा इन दिनों नागालैंड के दौरा पर हैं. दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने मंगलवार को किफाइर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखी.
ताकि जनजातीय छात्रों को मिले क्वालिटी एजुकेशन
इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए पूरे देश में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं. जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है. विभिन्न विभागों के माध्यम से भी इस समाज के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय समाज भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं. इनका विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया और राज्य में चल रही केंद्र सरकार की संबंधित योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली. उनके साथ राज्य सरकार के विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
4+