शहर में घूम रहा जागरूकता रथ, जानिए आपके इलाके का क्या है शेड्यूल

    शहर में घूम रहा जागरूकता रथ, जानिए आपके इलाके का क्या है शेड्यूल

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में कई खान दुर्घटनाओं के कारण हुई मौतों ने  लोगों को स्तब्ध कर दिया, वहीं न्यायपालिका का भी ध्यान इस ओर खींचा है.  झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर खान दुर्घटनाओं  के प्रति लोगों को  जागरूक करने  के लिए जागरूकता रथ मंगलवार को सिविल कोर्ट से रवाना हुआ. धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.  इस मौके पर न्यायाधीश ने कहा कि  खान दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक बनाने, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, विभिन्न कानूनों की जानकारी देने के लिए चलंत लोक अदालत सह जागरुकता रथ के द्वारा  31 मई तक  जिले के हर कस्बे, मुहल्ले, गांव व ब्लॉक में जाकर लोगों को विभिन्न कानून की जानकारी देगा.  

    आज यहां पहुंचेगा रथ

    मौके पर अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने बताया कि आज जागरुकता  रथ एग्यारकुंड  ब्लॉक जाएगा, जहां डालसा के पैनल अधिवक्ता  के के सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह एवं पीएलभी अब्दुल कलाम, लोगों को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करेंगे.  सचिव  ने बताया कि 27 अप्रैल को पंचमोहली पंचायत, 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक  कलिया सोल,   2 से 4 मई तक निरसा ब्लॉक ,5 मई से 7 मई तक बलियापुर ब्लाक के विभिन्न पंचायतों, 9 मई से 11 मई तक गोविंदपुर के विभिन्न पंचायतों, 12 से 16 मई बाघमारा ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों 17 से 18 मई  तक टुंडी ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों, 19 मई से 20 मई तक पूर्वी टुंडी ब्लॉक और उसके विभिन्न पंचायतों, 21 मई को तोपचांची ब्लॉक 23 मई से लेकर 26 मई तक धनबाद ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों व शहरी क्षेत्रों ,27 मई से लेकर 28 मई तक झरिया ब्लॉक, 30 मई से लेकर 31 मई तक सिंदरी और धनबाद ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी ,योजनाओं की जानकारी डालसा के पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलिंटियर न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा दी जाएगी.  

    ये रहे मौजूद 

    इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तौफीकुल हसन, सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप मान, अवर न्यायाधीश राजीव त्रिपाठी बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के  पैनल अधिवक्ता, विश्वजीत कुमार सिंह, केदारनाथ कर्मकार, दीपक शाह, बिश्वजीत मिश्रा, नीरज कुमार सिंह ,जमशेद काजी, अनंत कुमार उपाध्याय, अनिरुद्ध सिंह, विनोद कुमार, चिरंजीत प्रमाणिक, सुधीर कुमार सिन्हा ,जया कुमारी, विनोद कुमार उपाध्याय, गुलाम मुस्तफा, जय राम मिश्रा ,प्रीतम कुमार बंटी ,नीरज कुमार सिन्हा ,कुमार विमलेंदु ,मनोज कुमार रवानी ,अखिलेश कुमार मिश्रा ,अजय कुमार भट्ट, सुनील प्रसाद, पंचानन सिंह ,सुधीर कुमार सिन्हा ,जितेंद्र कुमार ,कामेश्वर प्रसाद ,नीरज कुमार, महेंद्र गोप, रंजन कुमार सिन्हा ,श्रीनिवास प्रसाद ,सतीश कुमार, पैरा लीगल वालंटियर शिवराज चौहान, राजेश कुमार सिंह ,गीता कुमारी, अलसा सहायक सौरव सरकार, अरुण कुमार ,संजय सिन्हा, अनुराग पांडे ,संतोष कुमार, सिविल कोर्ट के तमाम कर्मचारी, समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news