वर्ल्ड अर्थ डे : कैंप लगा कर प्राकृतिक तरीके से दूर कर रहे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां


धनबाद (DHANBAD) : शुक्रवार को वर्ल्ड अर्थ डे पर नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल पहला कदम में एक्यूप्रेशन नेचुरल थेरेपी कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बीसीसीएल और कोल इंडिया के सहयोग से किया गया. इस मौके पर विशेषज्ञ डॉ स्नेहाशीष डे ने बताया कि लाइफ स्टाइल से जुड़ी कई बीमारियां नेचुरल थेरेपी यानि प्राकृतिक चिकित्सा से दूर की जा सकती हैं. कहा कि इस चिकित्सा की खासियत यह है किइसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं.
4+