भाजपा का सामाजिक न्याय पखवाड़ा का समापन, शहीद रणधीर वर्मा को दी श्रद्धांजलि

    भाजपा का सामाजिक न्याय पखवाड़ा का समापन, शहीद रणधीर वर्मा को दी श्रद्धांजलि

     धनबाद(DHANBAD) - राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश भर में चल रहे "सामाजिक न्याय पखवाड़ा" का समापन करते हुए  भारतीय जनता पार्टी ,धनबाद जिला महानगर ने  आज शहीद रणधीर वर्मा  के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने की.  धनबाद के विधायक  राज सिन्हा  ने कहा कीआजादी का अमृत महोत्सव का अर्थ है स्वतंत्रता की ऊर्जा का अमृत, स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं के प्रेरणा का अमृत, नए विचारों और प्रतिज्ञाओं का अमृत, आत्मनिर्भरता का अमृत,इसीलिए यह  महोत्सव राष्ट्रजागरण का पर्व है, सुशासन के सपनों को साकार करने का त्योहार और वैश्विक शांति और विकास का त्योहार है.


     जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आज सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला महानगर के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तथा कई जगहों पर शहीदों के चित्र या मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे है. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय झा ,मानस प्रसून,मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ,किसान मोर्चा बोकारो के प्रभारी रणविजय सिंह,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता प्रसाद यादव,राजाराम दत्ता ,उमेश सिंह, जयंत चौधरी ,दीलिप सिंह परमार ,सुदेश साहू ,मुकेश सोनी ,संतोषी आनंद ,अभिषेक श्रीवास्तव,भागीरथ दास सहित अन्य  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर पुष्प अर्पित किये. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news