सावधान ! मोबाइल पर आए लिंक को किया क्लिक तो खाली हो जाएगा आपका एकाउंट

    सावधान ! मोबाइल पर आए लिंक को किया क्लिक तो खाली हो जाएगा आपका एकाउंट

    रांची (RANCHI) : साइबर अपराधी इन दिनों ठगी का नया रास्ता अपना लिया है. साइबर अपराधी अब ट्रैफिक चालान और बिजली बिल ऑनलाइन भुगतान का लिंक भेज कर लोगों को शिकार बना रहे हैं.

    पहले महानगरों से ऐसे मामले आरहे थे लेकिन अब राजधानी रांची से भी ऐसे मामले सामने आये है. साइबर अपराधी लोगों के फ़ोन पर चालान का मैसेज और लिंक भेज रहे हैं. अगर लिंक पर क्लिक किया तो आपके बैंक खाते मिनटों में खाली हो सकते हैं.

    CID एसपी कार्तिक एस ने ऐसे मामले में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि ऐसे मामले अब सामने आ रहे हैं जिससे लोगों को साइबर अपराधी चूना लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगर कोई चालान का मैसेज आता है तो उसे झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर वेरिफिकेशन करें उसके बाद ही चालान का भुगतान करें.  वहीं ट्रैफिक पदाधिकारी भी लोगों से ऐसे मामले में सर्तकता बरतने की अपील किया है. अगर चालान काटता है तो उसे नजदीक यातयात थाना में जाकर भी भर सकते हैं.  ट्रैफिक चालान भरने या कोई जानकारी के लिए इन नम्बर7030913202,8881903768, 9918282497 पर भी कॉल कर सकते हैं .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news