रोते हुए थाना में बोली नन्हीं मासूम, घर पर पापा उसके साथ करते हैं "गलत काम"

    रोते हुए थाना में बोली नन्हीं मासूम, घर पर  पापा उसके साथ करते हैं "गलत काम"

    खूंटी(KHUNTI) : बेटी अगर अपने पिता के साथ रहती है तो वह अपने आप को महफूज मानती है. लेकिन अगर पिता ही हैवान निकल जाए तो संबोधन और रिश्ते बेमानी लगने लगते हैं. ऐसा ही मामला खूंटी थाना में दर्ज किया गया. सौतेले पिता पर बेटी ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है.      

    पढ़ाई छुड़वा दी

     सिमडेगा जिले की सातवीं कक्षा में  पढ़ने वाली छात्रा ने पिता के खिलाफ खूंटी थाना में यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि वह पढ़ना चाहती है लेकिन उसके पिता उसकी पढ़ाई छुड़वा दी. आरोप लगाया कि पिता घर पर उसके साथ गलत हरकत करते हैं. उसने थाना में आवेदन देकर पिता पर कार्रवाई की मांग की है.     

    जन्म से पहले ही गुजर गए सगे पिता

    पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब वह अपनी मां की कोख में थी, उसी दौरान उसके पिता की मौत हो गई थी.  पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली जिससे तीन  बच्चे भी हैं. उसने बताया कि वह जबसे बड़ी हुई तब सौतेले पिता ने गलत हरकत करना शुरू कर दिया. इस बात को लेकर कई बार विरोध जताया घर वाले हर बार डांट कर मामले को शांत करा देते थे.

    घर छोड़ने का लिया फैसला     

    छात्रा ने बताया कि सौतेले पिता की गलत हरकत से तंग आकर उसने घर छोड़ने का फैसला कर लिया.  सिमडेगा से वह खूंटी चली आई. खूंटी  में कुछ महिलाएं मिली और मदद किया.  महिलाओं ने ही सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान दर्ज कराया. पीड़िता के बयान पर पर मामला दर्ज कर सिमडेगा थाना को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया और छात्रा को शेल्टर होम भेज दिया गया.

    रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news