देवघर : IOCL टर्मिनल में लगी आग ! 2 घंटे की मशक्कत में fire brigade ने किया यह

    देवघर : IOCL टर्मिनल में लगी आग ! 2 घंटे की मशक्कत में fire brigade ने किया यह

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के जसीडीह स्थित iocl के टर्मिनल में अगर आग लग जाये तो ऐसी स्थिति में कैसे आग पर काबू पाया जा सकता है? अगर तेल डिपो में आग लग जायेगी तो इसका परिणाम क्या होगा? इसकी कल्पना करने से ही रोंगटे खड़ा हो जाते हैं. ऐसी परिस्थिति आने पर क्या-क्या उपाय किया जा सकता है, ताकि कम से कम या ना के बराबर जान-माल की हानि हो सके. इन्हीं सब दुर्घटनाओं के वक्त कैसे बचाव कार्य किया जाता है, इसके लिए मॉकड्रिल के माध्यम से देवघर अग्निशमन विभाग और iocl द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर जानकारी दी गयी.

    आग लगने पर क्या करें, दी जानकारी

     कैसे भीषण आग लगने पर क्या-क्या किया जा सकता है, उसके बारे में IOCL कर्मियों को बारीकी से जानकारी दी गयी. लगभग 2 घंटे तक चले मॉकड्रिल के जरिये कर्मियों ने जानकारी ली. आपको बता दें कि हल्दिया बरौनी पाइप लाइन के बीच मे iocl का यह टर्मिनल है. जहां से बिहार और झारखंड के कई जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति की जाती है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news