झारखंड के इन जिलों में गर्मी से राहत के नहीं आसार, यहां होगी कल गरज के साथ बारिश

    झारखंड के इन जिलों में गर्मी से राहत के नहीं आसार, यहां होगी कल गरज के साथ बारिश

     रांची (RANCHI) : झारखंड में गर्मी से राहत के फिलवक्त कोई आसार नहीं. राजधानी रांची में 21 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा व गिरिडीह का पारा चढ़ेगा. इन शहरों में 18 और 19 अप्रैल को हीटवेव चलने की आशंका जाहिर की गई है. राज्य के सभी हिस्सों में तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

    यहां छाएंगे बादल

    मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार रांची में 19 से 21 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. बोकारो, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और साहिगंज के कुछ जगहों पर मंगलवार यानि 19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. कहीं कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जाहिर की गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news