स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़ी कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे वाहन सवार


पलामू (PALAMU) - छतरपुर मुख्य पथ के खादी भंडार के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रोड के किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दिया. स्कार्पियो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे लगी एक कार और स्कार्पियो रेलिंग को तोड़ते हुए खेत मे जा घुसी. सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियो में सवार लोग शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. घटना के बाद स्कार्पियो में सवार लोगों को हल्की-चोटे भी आई हैं.
रिपोर्ट : एस के चंदेल, हुसैनाबाद/पलामू
4+