अग्निशमन सप्ताह : उधार में मिली दमकल वाहन से बुझाया जा रहा आग

    अग्निशमन सप्ताह :  उधार में मिली दमकल वाहन से बुझाया जा रहा आग

    कोडरमा (KODERMA) - जिला में अग्निशमन विभाग दूसरे के रहमों करम पर चल रहा है. यह हम नहीं कह रहे, ऐसा तो कार्यलय की सुरत बता रही है. कोडरमा का अग्निशमन विभाग चतरा जिला से उधार में मिली गाड़ी से दूसरे के घरों, जंगलों में लगी आग को बुझाने को मजबूर है. वैसे तो विभाग के द्वारा अग्निशमन सप्ताह चलाया जा रहा है, लेकिन अभी इनके समक्ष कोडरमा में आग बुझाने के लिए गाड़ियों का रोना लगा है.

    विभाग के बड़े बाबू भी समस्या से त्रस्त

    मामले में विभाग के बड़ा बाबू ने बताया कि यदि विभाग के द्वारा 2 गाड़ियां हमें मिल जाए तो हम लोग अपने कर्तव्य को बखूबी निभा पाएंगे. अभी चतरा जिले से एक अग्निशमन वाहन मिली है, जो खुद बीमार है जिसे किसी प्रकार ठीक करा कर लगी आग को बुझाने की कोशिश कि जाती है. कोडरमा अग्निशमन विभाग के पास तीन गाड़ियां हैं. जिसमें से दो दुर्घटनाग्रस्त है और जो गाड़ियां है, अभी वह बिहार और झारखंड के बंटवारे के पहले की है. ऐसे में कहीं तो अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दाद देनी होगी कि वह सूचना मिलने पर अपने इन जर्जर वाहनों से दूसरों की सुरक्षा करने की पूरी जद्दोजहद करते हैं. इसके साथ ही कामयाब होने की कोशिश करते हैं. वहीं कई जगह आग लगने की सूचना मिलने पर यह उन्हें प्राथमिकता देते हैं, जहां जान माल की क्षति हो रही हो ऐसे में अन्य जगह कर्मचारी के होते हुए भी यह आग बुझाने में अपने आप को असहाय मसूर कर केवल मूकदर्शक बने रहते हैं.

    रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडेरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news