जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. रविवार, दिनांक 17 April 2022को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    आरबीआई का सर्वर बंद होने से नहीं हुआ प्रोत्साहन राशि का भुगतान: विधायक सरयू राय की ओर से मंत्री बन्ना गुप्ता पर कोविड प्रोत्साहन राशि को लेकर लगाए गए अवैध राशि के निकास के मामले पर मंत्री बन्ना गुप्ता की सफाई पर फिर सरयू राय ने पलटवार किया है.मंत्री ने रांची में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रोत्साहन राशि उन्होंने नहीं ली है.इस पर सरयू राय ने फिर प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि मंत्री के हस्ताक्षर वाली विभाग की संचिका कोषागार में पहुंच गई थी मगर आरबीआई का सर्वर बंद हो जाने की वजह से भुगतान नहीं हो पाया.( प्रभात खबर )

    सोनारी में बाइक रेसिंग में चली गई दो छात्रों की जान: सोनारी एयरपोर्ट के पीछे कदमा एल आइसी रोड में शनिवार को बाइक से रेसिंग के दौरान केपीएस कदमा के दसवीं के दो छात्रों की मौत हो गई.तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा ग ई.मृतक छात्रों के नाम प्रसन्नजीत गांगुली (16, खूंटाडीह, सोनारी) और विशाल गोप(रामजनमनगर) हैं.दोनों 25 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा देने वाले थे.(हिंदुस्तान)

    मानगो को मिला विकास का तोहफा,डिमना रोड सेंट्रल वर्ज Walker ट्रैक व पार्क लोगों के लिए खोला गया: मानगो को नागरिक सुविधा के क्षेत्र में टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूआईएसएल से तोहफा मिला है.टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) की ओर से मानगो में Walker track सह पार्क बनाया गया है जिसे शनिवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया.(उदितवाणी)

    एमजीएम से संचालित हो रहे मोक्ष वाहन ने नियम को रखा ताक पर, अस्पताल से 15,300लेकर शव पहुंचाया बिहार: एमजीएम में एनओसी फाउंडेशन के तहत संचालित हो रहे मोक्ष वाहन ने परिजनों से 15,300रूपये लेकर शव को बिहार के समस्तीपुर पहुंचाया जबकि नियम झारखंड में ही चलने का है.बीपीएल कार्डधारी की मौत पर अस्पताल से घर नि:शुल्क लेकर जाने का प्रावधान है और अगर बीपीएलकार्डधारी कोई नहीं है फिर भी नियमानुसार शुल्क लिया जाना होता है.एमजीएम उपाधीक्षक ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार किया.(चमकता आईना)

    टाटा स्टील में दो पहिया वाहनों के परिचालन के समय पर बवाल शुरू: टाटा स्टील में दो पहिया वाहनों के परिचालन का समय फिक्स होने को लेकर विरोध शुरू हो गया है.कर्मचारियों ने यूनियन पर हमला बोलते हुए इसमें बदलाव की मांग की है.नया आदेश 18अप्रैल से प्रभावी हो रहा है.यूनियन के कमेटी मेंबरो ने भी विरोध किया है.उनलोगों का कहना है कि जेनरल शिफ्ट में कई कर्मचारी दोपहर लंच में घर जाते हैं और लंच टाइम पर आवागमन प्रतिबंधित है.यूनियन से जुड़े कर्मचारियों को क ई कामों को लेकर आना जाना पड़ता है.क ई बार शटडाउन होने पर शिफ्ट टाइम से अलग आना जाना पड़ता है. (न्यू इस्पात मेल)

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news