1300 अधिक सीसीटीवी लगेंगे, यहां तैनात होंगे अतिरिक्त जवान

    1300 अधिक सीसीटीवी लगेंगे, यहां तैनात होंगे अतिरिक्त जवान

    धनबाद (DHANBAD) : सीआईएसएफ आई जी पूर्वी खंड (मुख्यालय) रांची हेमराज गुप्ता का चार दिवसीय दौरा शनिवार को पूरा हो गया.  शनिवार को सुबह आई जी ,पूर्वी खंड हेमराज ने बी सी सी एल मुख्यालय  कोयलाभवन में सी एम डी  सहित सी आई एस एफ के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

     

     बैठक में प्रमुख रूप से बातचीत हुई कि बीसीसीएल में सीआईएस एफ के जवानों, अधिकारियों के लिए गाड़ी की संख्या कैसे बढ़ाई जाय, सी एम डी ने इसपर अपनी मंजूरी दे दी.   बी सी सी एल में  कोलियरी का क्षेत्रफल बड़ा है.  पेट्रोलिंग करने में सी आई एस एफ को काफी दिक्क़तें होती है. आई जी के अनुसार बी सी सी एल के सी एम डी से सकारात्मक बातचीत हुई हैं, इसलिए  संभवाना जताई जा रही हैं कि अब जल्द कोलियरी के कांटा घरो में ऑटोमेटिक सिस्टम काम करने लगेगा. 
     बी सी सी एल के सी एम डी से बातचीत के दौरान सहमति बनी कि  जल्द बी सी सी एल के जिन जिन जगहों  पर कोयला चोरी होती है ,वहां  जवान तैनात किए जाएं.  1300 के करीब cctv कैमरे की अतिरिक्त डिमांड पर भी  जिस पर सहमति बन गई.  सी आई एस एफ के डी आई जी विनय काजला ने बताया कि कोयलाभवन में आयोजित बैठक में सी आई एस एफ की ओर  से ये प्रस्ताव रखा गया कि  बी सी सी एल की  रेलवे साइडिंग के अधिकार इलाका को जल्द  घेरा जाए ताकि उ कोयला सुरक्षित रहे. 

    रिपोर्ट : ओम प्रकाश ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news