चतरा (CHATRA) : चतरा पुलिस ने एक बार फिर अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन के गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 43 किलो अफीम के साथ तीन अफीम तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
बरामद हुआ यह सब
गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के टेमका गांव में दो अफीम तस्कर अफीम लेने के लिए आए हैं. एसडीपीओ अविनाश कुमार के द्वारा एक छापामारी टीम का गठन करते हुए टेमका गांव से गेन्दलाल सिंह, पवन कुमार एवम जेठन सिंह के घर बारी-बारी से छापामारी की गई. जहां अफीम के साथ तीन अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में राजपुर थाना कांड सं0-24/2022, दिनांक-15.04.2022,धारा-18/27(A)/29/ 30N.D.P.S Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने तीन प्लास्टिक के डब्बा में करीब 43 किलोग्राम गिला अफीम,काला रंग का पैशन प्रो० मोटर साइकिल व नौ हजार रुपया नगद भी बरामद किया गया है. इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय अविनाश कुमार,थाना प्रभारी विकास पासवान, पु0अ0नि0 विकास कुमार. स०अ०नि० राजेश कुमार, स०अ०नि० शिव प्रसाद साह एवम थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.
रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा
Thenewspost - Jharkhand
4+

