पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शनिवार दिनांक 16 अप्रैल को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

    हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला – हरिहरगंज : समाजसेवी सह व्यवसायी पप्पू शौडिक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों तथा स्थानीय युवाओं ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में शामिल लोग हमें न्याय चाहिए, पप्पू के हत्यारों को फांसी दो, पप्पू शौडिक अमर रहे, हत्यारों को गिरफ्तार करो सहित कई नारे लिखे तख्ती हाथ में लेकर जम कर नारेबाजी की. (प्रभात ख़बर)

    शांतिपूर्ण व स्वच्छ मतदान कराने को लेकर प्रशासन गंभीर : डीसी - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पलामू में प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. चुनाव के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त शशि रंजन ने चुनाव कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. (हिंदुस्तान)

    जकात व सदका फितरा अदा करने से मिलता है सवाब : कासमी - रमजान माह के दूसरे जुमे की नामाज शुक्रवार को जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित मस्जिदों में पढ़ी गयी. छहमुहान स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहनवाज कासमी ने जुमा की नमाज के पहले तकरीर में जकात एवं सदका-फितरा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जकात अदा करने से धन- लत बढ़ती है और वह पाक साफ होता है. (दैनिक जागरण)

    13 बीघा में लगे गेहूं की फसल जल कर राख - हैदरनगर थाना के पतरिया और बनाही गांव के किसानों के खेत में गेहूं की तैयार फसल में आग लग गयी. इस घटना में बनाही गांव के किसान अमलेश तांतो और कमलेश तांतो के तीन बीघा में लगे गेहूं की फसल जल कर खाक हो गयी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों के अनुसार यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सैकड़ों एकड़ में लगी फसल खाक हो जाती. (प्रभात ख़बर)

    18 को आयुर्वेद व होमियोपैथिक शिक्षण संस्थानों का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल - विश्रामपुर: रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में स्थित आयुर्वेद व होमियोपैथ शैक्षणिक संस्थानों का उद्घाटन 18 अप्रैल को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को पलामू डीसी शशि रंजन, एसपी चंदन कुमार सिन्हा, डीडीसी मेघा भारद्वाज, डीएसपी सुरजीत कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. (दैनिक जागरण)

    कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने वाला हो हमारा पंचायत प्रतिनिधि - तरहसी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तरहसी प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रत्याशियों में सक्रियता देखी जा रही है. जगह-जगह पर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा का माहौल तेज हो गया है. लोग अभी से जीत-हार के आकलन में जुट गये हैं. तरहसी के टरिया पंचायत में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज है. यहाँ मतदाताओं की संख्या 4754 है. (प्रभात ख़बर)

    जेजेएमपी व पुलिस में मुठभेड़, दोनों ओर से चली 50 से 60 राउंड गोलियां - बालूमाथ थाना के लक्षीपुर दोकर जंगल में पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. इस दौरान दोनों ओर से करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चली है. (हिंदुस्तान)

    रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news