झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शनिवार, दिनांक 16 April  2022 को रांची  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं

    विवाद के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता बोले, नहीं चाहिए प्रोत्साहन राशि, 59 अफसरों-कर्मियों का भुगतान आदेश भी रद्द – विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच  विवाद ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया अवैध रूप से कोरोना प्रोत्साहन राशि की निकासी का आरोप लगाने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद और मंत्री कोषांग के 59 पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रोत्साहन राशि का आदेश रद्द कर दिया. (दैनिक भास्कर)

    पंचायत चुनाव – प्रथ्रम वरएर के लिए आज से शुरू होगा नामांकन : झारखंड में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी. प्रथम चरण चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी 16 अप्रैल को इसकी सूचना जारी करेंगे.( दैनिक भास्कर)

    गर्वनर ने सीएस को किया तलब, पूछा माइनिंग लीज की रिपोर्ट क्यों नही भेजी : राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को अचानक राजभवन तलब किया. उनसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अनगड़ा में पत्थर माइनिंग लीज लेने मामले में जानकारी ली. (दैनिक भास्कर)

    लोहरदगा के जामा मस्जिद में फेंका पत्थर.तनाव के बाद हालात काबू में : लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात पत्थर फेंका, जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. बताया जाता है कि जामा मस्जिद में तरावीह का नमाज के दौरान उपद्रवियों ने एक पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सेन्हा प्रखंड व पुलिस प्रशासन को दी. (दैनिक जागरण)

    प्राथमिक शिक्षकों के अब होंगे तीन कैडर, राज्य में प्राथमिक प मध्य विद्यालय में तीन कैडर – राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अब तक पारा शिक्षक और सहायक शिक्षक कार्यरत थे. शिक्षा विभाग ने अब नया पद सृजित किया है. शिक्षकों का नया पद सहायक आचार्य के नाम से जाना जाएगा. (प्रभात खबर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news